गुड फ्राइडे : आराधना सभा व क्रूस यात्रा निकाली

संत अलोइस कैथोलिक चर्च परिसर में शुक्रवार को गुड फ्राइडे को लेकर विशेष आराधना सभा आयोजित की गयी.

मांडर.

संत अलोइस कैथोलिक चर्च परिसर में शुक्रवार को गुड फ्राइडे को लेकर विशेष आराधना सभा आयोजित की गयी. सभा में मसीही विश्वासियों ने विशेष प्रार्थना की और प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया. मुख्य अनुष्ठाता फादर आलोक टोप्पो ने अनुष्ठान कराया. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गुड फ्राइडे के ही दिन मानव जाति की मुक्ति के लिए यीशु मसीह क्रूस पर चढ़ाये गये थे. वह मानव जाति के प्रेम के प्रतीक थे. इस दौरान प्रभु यीशु के क्रूस यात्रा की झांकी भी निकाली गयी. मौके पर पल्ली पुरोहित फादर बिपिन कंडुलना, फादर जॉन शैलेंद्र टोप्पो, फादर सुधीर केरकेट्टा, फादर पीटर सांगा, फादर संजय, फादर अन्थोनी ब्रूनो, फादर पॉल लकड़ा, नेलशन तिर्की, पित्तरूस खलखो, कोयर ग्रुप की संचालिका सिस्टर विवियाना एक्का, सिस्टर सरोज, सिस्टर मेरी तिर्की, सिस्टर अलेक्सिया, सिस्टर मेरी मगदली, महिला सभा नेत्री कारमेला बारबरा सहित बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग मौजूद थे.

मांडर 1, क्रूस यात्रा की झांकी में शामिल मसीही विश्वासी.B

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >