झारखंड में सोने की कीमत स्थिर, चांदी के दामों में हुई भारी गिरावट, जानें आज का भाव

कल 24 कैरेट सोना का भाव 61,320 रुपये प्रति 10 ग्राम आंकी गयी थी. तो 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 58,150 रुपये तय किया गया था. 1 मई से इसकी कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रही है

झारखंड में सोने और चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. क्योंकि सोने की कीमत आज स्थिर है. जबकि चांदी के दामों में भारी गिरावट हुई है. राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 61,320 रुपये तय की गयी है. वहीं, 22 कैरेट सोना का भाव 58,400 रुपये है. चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 82,000 रुपये प्रति किलो है. कल इसकी कीमत 82,700 रुपये थी.

बता दें कि कल भी 24 कैरेट सोना का भाव 61,320 रुपये प्रति 10 ग्राम आंकी गयी थी. तो 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 58,150 रुपये तय किया गया था. बता दें कि 1 मई से सोना चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिल रही है. 1 मई को 8 ग्राम 22 कैरेट सोने का भाव 45,840 रुपये था. वहीं, 8 ग्राम सोना का भाव कल 49,056 रुपये था. उसी तरह 9 मई को 48,848, 8 मई को 48,760, 7 को 48,680, 6 मई को 48,680 वहीं 5 मई को 49,264 रुपये तय किया गया था.

कैसे पता कर सकते हैं सोने की कीमत

अगर आप लेटेस्ट सोने का रेट पता करना चाहते हैं तो इसके लिए कई वेबसाइट बनाये गये हैं. इसके जरिये आप अपने शहर में सोना का बाजार की स्थिति को देख पायेंगे. इसमें सबसे पहला नाम Indian Bullion Jewelers Association का आता है. इसके अलावा बैंक बाजार डॉट कॉम भी है, इसकी मदद से आपको सोना-चांदी कीमत आसानी से मिल जायेगी.

कैसे कर सकते हैं सोने की शुद्धता की जांच

सोने खरीदते समय कई बातों ध्यान रखना जरूरी होता है. इसमें सबसे अहम चीज सोने की शुद्धता की जांच करना है. अगर आप भी इसकी शुद्धता की जांच करना चाहते हैं तो सरकार द्वारा बनाया गया एप को डाउनलोड करना होगा. इस एप का नाम बीआइएस केयर है. इसके जरिये आप सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. बता दें कि ये एप केवल सोने की शुद्धता जांचने के लिए नहीं है इसके माध्यम से आप सोना-चांदी से जुड़ी अन्य शिकायतें समेत कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >