Gold Silver Price: राजधानी रांची में सोना की कीमत बढ़ी, चांदी का भाव स्थिर, जानें अन्य शहरों का क्या है हाल

झारखंड के अन्य शहरों की बात करें तो जमशेदपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 55403 रुपये है. जबकि गुमला, देवघर और धनबाद में भी गोल्ड भाव इतना ही है.

रांची : झारखंड में सोने की कीमत में आज बढ़ोतरी देखने को मिली है. राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य 58,850 रुपये तय किया गया है. वहीं चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है. क्योंकि सिल्वर कल के ही भाव में ही मिलेगा. 1 किलो ग्राम चांदी के भाव आज 75,500 रुपये है. जबकि गोल्ड के रेट में 310 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

बाकी शहरों का क्या है हाल

झारखंड के अन्य शहरों की बात करें तो जमशेदपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 55403 रुपये है. जबकि गुमला, देवघर और धनबाद में भी गोल्ड भाव इतना ही है. वहीं कल इन शहरों में इसकी कीमत 55404 रुपये प्रति 10 ग्राम थी. राजधानी रांची की बात करें तो कल 24 कैरेट 8 ग्राम सोने का मूल्य 46,408 तय किया गया था. जबकि उससे पहले यानी कि 9 अक्टूबर को 8 ग्राम का भाव 46,160 रुपये था.

Also Read: Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन में बढ़े सोने चांदी के भाव, बाजार जाने से पहले जानें क्या है आज का भाव
क्या होता है 24 कैरेट सोना?

आपने कई बार 24, 22 और 18 कैरेट सोने के बारे में सुना होगा, लेकिन बहुत कम लोगों के पास इसकी सही जानकारी होती है. दरअसल, 24 कैरेट का सोना सबसे शुद्ध माना जाता है. बाजार में भी इसे 99.9 प्रतिशत शुद्ध सोना माना जाता है. इसमें किसी तरह का एलॉय यानी दूसरा धातू नहीं मिला होता है. 24 कैरेट का सोना इतमा मुलायम और लचीला होता है कि इससे रेगुलर ज्वेलरी नहीं बनाए जा सकते हैं. हालांकि, इसका इस्‍तेमाल सिक्‍के और गोल्ड बार बनाने मेंकिया जाता है. इसके अलावा इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और मेडिकल डिवाइसेज में भी इसका उपयोग किया जाता है.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो आप इसकी क्वालिटी से कभी समझौता न करें. हमेशा हॉलमार्क देख कर ही गहने खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. बता दें कि, भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होता है. इसको देख कर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >