Gold Silver Price: विजयदशमी के बाद झारखंड में सोने हुआ महंगा, चांदी के रेट में भारी गिरावट, जानें आज का भाव

बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद और देवघर की बात करें तो यहां 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 58,674 रूपया है. वहीं चांदी के भाव इन शहरों में 68,203 रुपये प्रति किलो है

रांची : विजयदशमी के बाद राजधानी में सोने के रेट में फिर उछाल देखने को मिला है. जबकि चांदी के भाव में भारी गिरावट देखी गयी है. रांची के सर्राफा बाजार में बुधवार को 22 कैरेट 10 ग्राम का सोने का भाव 58,150 रुपये है. तो वहीं, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 61,060 रुपये है. जो कि कल के मुकाबले 210 रुपये ज्यादा है. जबकि चांदी की कीमत 78,000 रुपये प्रति किलो ग्राम है.

क्या है अन्य शहरों का हाल

वहीं, अगर हम बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद और देवघर की बात करें तो यहां 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का मूल्य 58,674 रूपया है. वहीं चांदी के भाव इन शहरों में 68,203 रुपये प्रति किलो है. गोल्ड और सिल्वर के रेट में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव की वजह उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज है. जबकि सर्राफा बाजार में चल रहे साने और चांदी का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है.

Also Read: Gold Silver Price: राजधानी रांची में सोना की कीमत बढ़ी, चांदी का भाव स्थिर, जानें अन्य शहरों का क्या है हाल
सोना चांदी खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान

अगर आप सोने के गहने खरीद रहे हैं तो आप इसकी क्वालिटी से कभी समझौता न करें. हमेशा हॉलमार्क देख कर ही गहने खरीदें. यही सोने की सरकारी गारंटी है. बता दें कि, भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉलमार्क अंक अलग-अलग होता है. इसको देख कर और समझ कर ही आप सोना खरीदें.

ऐसे कर सकते हैं सोने की शुद्धता की जांच

अगर आप सोने की शुद्धता चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए सरकार द्वारा एक एप बनाया गया है. जिसका नाम बीआइएस केयर है. इस एप के जरिये सोने की शुद्धता की जांच कर सकते हैं. बता दें कि ये एप केवल सोने की शुद्धता जांचने के लिए नहीं है इसके माध्यम से आप सोना-चांदी से जुड़ी अन्य शिकायतें समेत कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >