Gold-Silver Price Today: शादी के लिए करनी है सोने-चांदी की खरीदारी तो आपके लिए अच्छी खबर, गोल्ड रेट स्थिर

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए की मानें तो झारखंड में सोना चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी कि सोमवार को भी शनिवार की तरह पुराने भाव पर सोने व चांदी की बिक्री होगी

सोमवार यानी कि आज से शादी विवाह का लग्न शुरू हो रहा है. अगर आप झारखंड में रहते हैं और आने वाले किसी विवाह कार्यक्रम को लेकर सोना-चांदी की खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है, क्योंकि सोना-चांदी का भाव पहले की तरह ही स्थिर बना हुआ है. राजधानी रांची में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,170 रुपये तय किया गया है. तो वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 57, 300 रुपये तय किया गया है. दूसरी तरफ चांदी प्रति किलो 80,400 रुपये के दर से बेची जाएगी.

इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी आईबीजेए की मानें तो झारखंड में सोना चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. यानी कि सोमवार को भी शनिवार की तरह पुराने भाव पर सोने व चांदी की बिक्री होगी. रविवार को भी 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 60,170 रुपये था जबकि 22 कैरेट सोने का मूल्य 57, 300 रुपये था. वहीं अगर हम एक ग्राम सोना की कीमत की बात करें तो ये 6093 रुपया है. 8 ग्राम सोने का मूल्य 48744 रुपये है.

बता दें कि आईबीजेए की ओर से केंद्र सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं. अगर आप गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानना चाहते हैं तो 89556-64433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही समय में आपको एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे. इसके अलावा, लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या www.ibjarates.com पर देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >