नशा मुक्ति को लेकर छात्राओं ने निकाली जागरूकता रैली

अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत जीआइएमआइटी संस्था की छात्राओं ने बुधवार को नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली.

इटकी. अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत जीआइएमआइटी संस्था की छात्राओं ने बुधवार को नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली. रैली मौसीबाड़ी, तिरविन्धा, साहेब मोड़ होते हुए प्रखंड परिसर पहुंची. वहां सभा का आयोजन हुआ. वहीं छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर ग्रामीणों से नशा मुक्त समाज बनाने का संदेश दिया गया. छात्राओं ने इस दौरान बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू, पान, शराब, गांजा, अफीम की लत से खुद को दूर रखने की अपील की. कार्यक्रम में सुबिया सुल्ताना, नेहाल अहमद, मुस्ताक अहमद, मेराज अंसारी, जीशान जलेली, फरहीन बेगम, अजमेरी, संजना सहित अन्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >