G20 Summit in Ranchi: विदेशी मेहमानों के स्वागत के लिए तैयार हो रही झारखंड की राजधानी रांची, देखें PICS

G20 Summit in Ranchi|विदेशी मेहमानों के आगमन पथ को फूलों से सजाया जा रहा है. सड़क किनारे के लैंप पोस्ट्स में रोप लाइट लगाये जा रहे हैं. उनका रंग-रोगन किया जा रहा है. बल्ब बदले जा रहे हैं. एयरपोर्ट से निकलने के बाद विदेशी मेहमान जिन रास्तों से गुजरेंगे, उन सड़कों को चमकाया जा रहा है.

G20 Summit in Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची को भारत सरकार ने अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम की मेजबानी का मौका दिया है. 2 और 3 मार्च को रांची और उससे सटे पतरातू में जी20 सम्मेलन होने जा रहा है. इसमें कई देशों के डेलिगेट्स आयेंगे. रांची उनके स्वागत की तैयारियों में जुटा हुआ है. एयरपोर्ट से लेकर होटल रेडिसन ब्लू और रेडिसन ब्लू से पतरातू लेक तक शहर को चमकाया जा रहा है.

विदेशी मेहमानों के आगमन पथ को फूलों से सजाया जा रहा है. सड़क किनारे के लैंप पोस्ट्स में रोप लाइट लगाये जा रहे हैं. उनका रंग-रोगन किया जा रहा है. बल्ब बदले जा रहे हैं. एयरपोर्ट से निकलने के बाद विदेशी मेहमान जिन रास्तों से गुजरेंगे, उन सड़कों को चमकाया जा रहा है. डिवाइडर का रंगन-रोगन किया जा रहा है. डिवाइडर के दोनों ओर सोहराय पेंटिंग की जा रही है.

जी-20 समिट से पहले रांची की सूरत बदल गयी है. शहर को चमकाने और विदेशी मेहमानों को आकर्षित करने की तैयारी चल रही है. इस कार्य में नगर निगम के कर्मी दिन-रात लगे हुए हैं. सिर्फ 15 दिनों में शहर का नजारा बदल गया है. एयरपोर्ट से अरगोड़ा चौक होते हुए रेडिशन ब्लू व अरगोड़ा चौक से कांके पोटपोटो नदी तक सड़क को अतिक्रमण मुक्त कर दिया गया है.

अतिथियों को शहर सुंदर लगे, इसके लिए प्रस्तावित रूट पर हर दिन दोनों वक्त कूड़े का उठाव किया जा रहा है. प्रतिदिन मशीन से सड़कों को साफ किया जा रहा है. सड़क के बीच में बने डिवाइडर पर खाली जगहों पर विदेशी घास लगाये गये हैं. फूलों के पौधे लगाये गये हैं. जगह-जगह दीवारों पर आकर्षक कलाकृति के साथ वॉल पेंटिंग की गयी है.

रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को विशेष रूप से सजाया जा रहा है. सोहराय पेंटिंग के माध्यम से झारखंड की संस्कृति की झलक दिखाने की कोशिश होगी. सोहराय आर्टिस्ट राज नायक ने बताया कि हवाई जहाज की लैंडिंग के बाद ही सोहराय पेंटिंग दिखेगी. एयरपोर्ट के एप्रोन के पास चहारदीवारी पर, प्रस्थान गेट के पास, आगमन गेट के पास, पार्किंग में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति के पास सोहराय पेंटिंग की गयी है.

विदेशी मेहमान पतरातू लेक भी जायेंगे. इसलिए बड़े पैमाने पर रांची की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव कया जायेगा. हालांकि, आम लोगों को दिक्कत न हो, इसका भी ख्याल रखने की बात पुलिस कह रही है. विदेशी मेहमानों की सुरक्षा के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जायेगी. पुलिस ने आमलोगों से अपील की है कि वे पुलिस-प्रशासन की मदद करें.

ट्रैफिक एसपी ने कहा है कि जिन रूटों से मेहमान गुजरेंगे, उस सड़क का नाम, कितने कट हैं, इसकी जानकारी संबंधित थाने से मांगी गयी है. साथ ही यह भी बताने को कहा गया है कि उस मार्ग में कितने ट्रैफिक पुलिस व सुरक्षाकर्मियों की तैनाती करने की जरूरत है.

पुलिस मुख्यालय के स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एडीजी (अभियान) संजय आनंद लाठकर को नोडल अधिकारी बनाया गया है. उन्हीं की देखरेख में सुरक्षा-व्यवस्था की सारी तैयारी हो रही है. डीजीपी अजय कुमार सिंह खुद भी इसका जायजा लेते रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >