फर्स्ट-एड दिवस पर स्वास्थ्य सेवा की पहल, 65 मरीजों की हुई जांच

रांची में विश्व फर्स्ट एड दिवस के अवसर पर एक नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 65 से अधिक मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।

रांची. विश्व फर्स्ट-एड दिवस के अवसर पर आकांक्षा सोशल एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट सोसाइटी और डॉ बी कुमार क्लीनिक, हरमू की ओर से रविवार को शुभाश्री अपार्टमेंट, बरियातू रोड में नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया. शिविर में करीब 65 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गयी.

हृदय और डायबिटीज से जुड़ी जांच पर भी जोर

शिविर में मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिया गया. डॉ बी कुमार आर्किड हॉस्पिटल में कंसल्टेंट कार्डियक, डायबिटिक व फिजिशियन हैं.

कई लोग रहे मौजूद

शिविर के आयोजन में शर्मिला गोस्वामी, विवेक चांद, सतीश अग्रवाल, रिंटू सिंह, कौशिक चांद और सुशांत साहू समेत अन्य लोगों ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव पांडेय

राजीव पांडेय प्रभात खबर में बतौर चीफ रिपोर्टर कार्यरत हैं. डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की प्रक्रिया में हैं. फिलहाल वह हेल्थ, प्रशासनिक खबरें, गुड न्यूज और लोकल खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रहे है. इसके अलावा, प्रभात खबर के मल्टी मीडिया की नेशनल और सोशल मीडिया टीम के साथ मिलकर लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स तक प्रभावशाली और भरोसेमंद कंटेंट पहुंचाने का काम कर रहे हैं. राजीव ने प्रिंट मीडिया में अपने करियर की शुरुआत ‘अमर उजाला अखबार’ से की. यहां उन्होंने शिक्षा, रेलवे, धर्म अध्यात्म और जेंडर संवेदनशीलता के साथ सामाजिक मुद्दों को समझा. राजीव हमेशा सीखने में विश्वास रखते है.

राजीव ने रांची विश्वविद्यालय के मारवाड़ी कॉलेज से स्नातक और नैनी के सैम हिगिनबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर (इलाहाबाद कृषि संस्थान विश्वविद्यालय) के पत्रकारिता विभाग से डिप्लोमा किया है. राजीव पांडेय ने उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जनपद में बतौर ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में लाइव इंडिया न्यूज चैनल में वर्ष 2006 में पत्रकारिता में कदम रखा. इसके बाद वर्ष 2008 में अमर उजाला के अलीगढ़ यूनिट से जुड़े. वर्ष 2010 में झारखंड के प्रतिष्ठित दैनिक अखबार प्रभात खबर में योगदान दिया.

राजीव को पत्रकारिता में 20 साल का अनुभव है. प्रभात खबर में हेल्थ से जुड़ी कई खबरें ब्रेक की हैं, जिसमें 'स्टेंट के नाम पर लूट', 'हड्डी इंप्लांट' व 'आई के लेंस' और 'सर्जिकल आइटम में मनमाना पैसा वसूलने' की खबर शामिल हैं. प्रभात खबर डिजिटल के लिए 'हेल्थ इज वेल्थ के शो' में झारखंड के 60 से अधिक डाॅक्टरों का 'पॉडकास्ट' किया है. राजीव को वर्ष 2023 में 'लाडली मीडिया नेशनल और साउथ एशिया' अवार्ड से सम्मानित किया गया है. वहीं, चेन्नई की संस्था रीच द्वारा टीबी, डायबिटीज और कैंसर पर फैलोशिप भी मिला है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >