Ranchi News : चार विमान विलंब से रांची आये

तकनीकी कारणों से हुआ विलंब

रांची. देश के विभिन्न राज्यों से रांची आने वाले चार विमान मंगलवार को विलंब से आये. एयर इंडिया एक्सप्रेस का हैदराबाद-रांची विमान दोपहर 1.15 बजे के स्थान पर 1.35 बजे, इंडिगो का दिल्ली-रांची विमान दोपहर 1.25 बजे के स्थान पर दोपहर 1.50 बजे, एयर इंडिया एक्सप्रेस का दिल्ली-रांची विमान शाम 6.20 बजे के स्थान पर शाम 7.40 बजे और इंडिगो एयरलाइंस का चेन्नई-रांची विमान शाम 6.40 बजे के स्थान पर शाम 7.05 बजे रांची आया. एयरलाइंस के अधिकारी ने बताया कि तकनीकी कारणों से विमान विलंब से रांची आये.

हटिया-झारसुगुड़ा ट्रेन छह दिन रद्द रहेगी

रांची. रांची रेल मंडल के कानारोवां-टाटी-परबाटोनिया रेलखंड पर विकास कार्य को लेकर ट्रैफिक तथा पावर ब्लॉक लिया जायेगा. जिसके कारण ट्रेन संख्या 18175/18176 हटिया-झारसुगुड़ा-हटिया मेमू एक्सप्रेस 07, 09, 11, 12, 14 एवं 16 मई को रद्द रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >