पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापना को लेकर शिलान्यास

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ ने शिलान्यास किया.

डकरा. मोहननगर डकरा छठ तालाब के नजदीक सोमवार को पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित करने के लिए चबूतरे का शिलान्यास किया गया. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ ने इसका शिलान्यास किया. उन्होंने कहा कि पिछली बार मां वत्सला भवानी की पूजा के मौके पर जब वे मोहन नगर आए थे, तब उन्होंने स्थानीय लोगों से एक वादा किया था कि बहुत जल्द यहां पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा को स्थापित कराया जायेगा. निर्माण स्थल का पूजा के बाद चबूतरे का शिलान्यास किया गया. इस अवसर पर क्षेत्र के सभी श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं मोहननगर के लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >