JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार रांची पहुंचे, CAA के खिलाफ सभा को करेंगे संबोधित

Ranchi में कन्हैया के कार्यक्रम को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दी

रांची : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार रांची पहुंच गये हैं. संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ झारखंड की राजधानी रांची के कडरू में चल रहे विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने आये हैं. शुक्रवार की शाम को वह यहां प्रदर्शन कर रही महिलाओं को संबोधित करेंगे.

कडरू के ईदगाह मैदान में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) एवं प्रस्तावित राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (NPR) और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (NRC) के विरोध में 40 दिन से प्रदर्शन चल रहा है. कन्हैया कुमार शाम 6 बजे से 7:30 बजे के बीच यहां मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे.

रांची जिला प्रशासन ने कन्हैया कुमार को सशर्त कार्यक्रम की अनुमति दी है. इसके पहले प्रशासन ने कन्हैया के कार्यक्रम को अनुमति देने से इन्कार कर दिया था. लेकिन, शुक्रवार को इस कार्यक्रम को कुछ शर्तों के साथ अनुमति प्रदान कर दी. प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि इस कार्यक्रम के दौरान विधि-व्यवस्था एवं यातायात-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न नहीं होनी चाहिए. साथ ही आम लोगों को भी इस कार्यक्रम की वजह से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए.

प्रशासन ने जो शर्तें लगायी हैं, उसके मुताबिक, कार्यक्रम करने से पहले इस जगह पर अपने आयोजन की अनुमति जमीन मालिक से लेनी होगी. जुलूस या रैली का आयोजन नहीं किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान सड़क पर गाड़ियां खड़ी करने की भी अनुमति नहीं होगी. प्रशासन ने आयोजकों से कहा है कि कार्यक्रम तय समय सीमा के अंदर खत्म हो जाना चाहिए. कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की व्यवस्था भी आयोजकों को ही करना होगा. इस दौरान आयोजन स्थल पर जो स्वयंसेवक रहेंगे, उसकी पूरी सूची पुलिस और प्रशासन को देनी होगी.

प्रशासन ने आयोजकों को यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार से किसी की भी धार्मिक भावना को आहत करने की कोशिश नहीं होगी. न ही कार्यक्रम के दौरान भड़काव एवं अश्लील कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी. कार्यक्रम स्थल पर अग्निशमन, पेजल, बिजली एवं सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था आयोजकों को ही करनी होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >