बॉलीवुड अभिनेता किस्सू राहुल पहुंचे खलारी-मैकलुस्कीगंज, फिल्म शूटिंग के लिए तलाशे लोकेशन

रांची के चान्हो में फुटबॉल मैच के आयोजन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और भारी बल तैनात किया गया है.

चान्हो. थाना क्षेत्र के चटवल गांव में फुटबॉल मैच के आयोजन को लेकर बुधवार को दो पक्ष आमने-सामने हो गये. मैच के विरोध में दूसरे पक्ष के लोगों ने भूखंड में जगह-जगह गड्ढे खोदकर पौधे लगा दिये. इससे दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी.

धार्मिक स्थल का हवाला देकर किया विरोध

जानकारी के अनुसार, एक पक्ष के युवकों ने उक्त भूखंड में फुटबॉल मैच का आयोजन किया था, जिसकी शुरुआत बुधवार से होनी थी. इसकी जानकारी मिलने पर दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंचे और जगह-जगह पौधे लगा दिये. उनका कहना था कि भूखंड पर उनका धार्मिक स्थल है और मैच के आयोजन से गंदगी व भीड़भाड़ होती है.

दोनों पक्षों में हुई कहासुनी

मौके पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई. मामला बढ़ने की सूचना मिलने पर डीएसपी आरएन चौधरी और थाना प्रभारी टिंकू रजक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामले को शांत कराया.

एहतियातन पुलिस बल तैनात

स्थिति को देखते हुए एहतियात के तौर पर भूखंड पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. पुलिस पूरे मामले पर नजर रख रही है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >