वेतन नहीं मिलने पर एफओ का किया घेराव

वेतन नहीं मिलने पर एफओ का किया घेराव

रांची : डोरंडा कॉलेज और रामलखन सिंह यादव कॉलेज के अनुबंधित सहायक प्राध्यापकों को एक साल से वेतन नहीं मिला है. सोमवार को सभी शिक्षकों ने विवि मुख्यालय पहुंच कर वित्त पदाधिकारी(एफओ) का घेराव किया.

अनुबंध सहायक प्राध्यापक संघ के उपाध्यक्ष डॉ रिझु नायक ने कहा कि दो महीने से विवि और कॉलेज प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया जा रहा है, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ है.

अगर दस दिनों के अंदर भुगतान नहीं होता है, तो हम सभी विवि परिसर में भिक्षाटन के लिए विवश हो जायेंगे. इस मौके पर वीरेंद्र उरांव, प्रकाश उरांव, डॉ संध्या बाखला सहित अन्य मौजूद थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >