एक के बाद एक सड़क हादसों से दहला मांडर, महिला समेत 5 लोग घायल; दो की हालत गंभीर

झारखंड के मांडर में दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रांची: रांची के मांडर थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गये. घायलों में निशा तिर्की (30), क्लेमेंट मिंज (24), जीतेन्द्र महली (17), पुनीत उरांव (16) और करण एक्का (17) शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद क्लेमेंट मिंज और पुनीत उरांव को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम टांगरबसली मोड़ के पास बाइक सवार जीतेन्द्र महली, पुनीत उरांव और करण एक्का को एक वैन ने धक्का मार दिया. हादसे में तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गये. आसपास मौजूद लोगों की मदद से तीनों को मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया.

वहीं, गुरुवार दोपहर सरगांव जंगल के पास स्कूटी का संतुलन बिगड़ने से क्लेमेंट मिंज और निशा तिर्की सड़क पर गिरकर घायल हो गये. दोनों को भी इलाज के लिए मांडर रेफरल अस्पताल लाया गया. चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद क्लेमेंट मिंज की स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया. हादसे में घायल पुनीत उरांव को भी बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया.

यह भी पढें: लोहरदगा: श्मशान घाट में दफन था नवजात का शव, जानवरों ने खींचकर निकाला बाहर; पुलिस ने खोदकर निकाला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >