टर्बो ट्रक की टक्कर से ऑटो के दो टुकड़े हुए, पांच घायल

काठीटांड़-ठाकुरगांव मार्ग स्थित हुरहुरी चौक के पास मंगलवार की शाम सड़क हादसे में मालवाहक ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये

प्रतिनिधि, रातू.

थाना क्षेत्र के काठीटांड़-ठाकुरगांव मार्ग स्थित हुरहुरी चौक के पास मंगलवार की शाम सड़क हादसे में मालवाहक ऑटो सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. तेज रफ्तार अनियंत्रित टर्बो ट्रक की टक्कर से मालवाहक ऑटो के दो टुकड़े हो गये. हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी घायल खतरे से बाहर हैं, लेकिन सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आयी हैं. घायलों में सिमलिया निवासी दुखू महतो, कमड़े निवासी बंधन एक्का, संजय कॉलोनी निवासी सोहन चौधरी तथा आनंदमयी नगर निवासी धनंजय महतो व नारायण मुंडा शामिल हैं. जानकारी के अनुसार सभी लोग वेल्डिंग का काम करते हैं और बुढ़मू थाना क्षेत्र के एक सरकारी विद्यालय में काम कर शाम करीब सात बजे ऑटो जेएच01एवाई-2927 से लौट रहे थे. इसी दौरान हुरहुरी चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार टर्बो ट्रक जेएच01डीडी-6518 ने ऑटो को अपनी चपेट में ले लिया

हुरहुरी चौक के पास सड़क हादसाB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar upadhey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >