रांची में 10 लाख से सजेगा गणेश पूजा पंडाल, केदारनाथ धाम के प्रारूप में होंगे बप्पा के दर्शन

रांची के अशोक नगर में 14 से 18 सितंबर तक गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन होगा. इस बार पंडाल केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनाया जा रहा है. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

रांची से राजकुमार लाल की रिपोर्ट

रांची. गोपाल मोहन गणेश पूजा समिति, गोपाल मोहन मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स, अशोक नगर रोड नंबर 05 के समीप 14 से 18 सितंबर तक पांच दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन किया गया है. समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस बार यहां केदारनाथ धाम का प्रारूप बनाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आयोजन में 10 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.

पांच दिनों तक होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

महोत्सव के दौरान भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में श्रद्धा, सामाजिक एकता एवं आपसी भाईचारे की भावना को और मजबूत करना है.

14 सितंबर : कलश स्थापना से होगा महोत्सव का शुभारंभ

14 सितंबर, सोमवार को कलश स्थापना, पंडाल का भव्य शुभारंभ, आरती एवं प्रसाद वितरण होगा.

15 सितंबर : रुद्राभिषेक और भजन

15 सितंबर, मंगलवार को रुद्राभिषेक, भजन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा.

16 सितंबर : महाआरती और महाप्रसाद

16 सितंबर, बुधवार को महाआरती एवं महाप्रसाद वितरण होगा.

17 सितंबर : उज्जैन महाकाल की भस्म आरती

17 सितंबर, गुरुवार को भोले बाबा उज्जैन महाकाल की भस्म आरती और महाप्रसाद वितरण किया जाएगा.

18 सितंबर : हवन के बाद निकलेगी भव्य विसर्जन शोभायात्रा

18 सितंबर, शुक्रवार को हवन, विशेष महाप्रसाद वितरण और भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा.

समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं, गणमान्य नागरिकों एवं आम लोगों से महोत्सव में सपरिवार शामिल होकर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त करने तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है.

महोत्सव सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजू सिंह, महासचिव अमित कुमार मिश्रा, संस्थापक पंकज कुमार, उपाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विकास कुमार चौबे, मीडिया प्रभारी शिव किशोर शर्मा सहित अन्य लगे हुए हैं.

ये भी पढ़ें: बारिश बनी किसानों की आफत! कुंदा में खेतों में सड़ने लगी टमाटर-बैगन की फसल, लाखों का नुकसान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >