साहिबगंज में लकड़ी के मिल में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान, आसपास के घर भी प्रभावित

Fire In Sahibganj: साहिबगंज में एक लकड़ी के मिल में आग लगने के कारण लाखों का नुकसान हुआ है. आग लगने की स्पष्ट वजह का पता नहीं लगाया जा सका. फिलहाल घटना की स्पष्ट वजह का पता नहीं लगाया जा सका है.

साहिबगंज, दीप सिंह: राजमहल शहर के महाजनटोली स्थित गौतम शॉ नामक लकड़ी मिल में गुरुवार की अहले सुबह भीषण आग लगी. इस घटना में पूरा लकड़ी मिल जलकर खाक हो गया. अगलगी की घटना के कारण लाखों की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि इसका सटीक आकलन नहीं किया जा सका है. आग लगने के लगभग आधे घंटे बाद अग्निशमन वाहन घटनास्थल पर पहुंच आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थी कि एक वाहन से आग पर काबू नहीं पाया जा सका. इस वजह से दमकल में वह अग्रिशमन वाहन फिर से पानी भरने सब स्टेशन गया.

आग लगने से तीन से चार घर भी हुए प्रभावित

थोड़ी देर बाद नगर पंचायत का पानी टैंकर और साहिबगंज से एक अतिरिक्त अग्निशमन वाहन भी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में लग गयी. स्थानीय लोगों ने भी अपने-अपने छतों से पानी डालकर भीषण आग को बुझाने का प्रयास किया. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. इधर आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास के तीन से चार घर भी प्रभावित हुई, हालांकि आसपास के लोगों के सूझबूझ की वजह कारण बड़ा हादसा नहीं हो पाया. लकड़ी मिल के मालिक के मुताबिक मिल में विद्युत कनेक्शन नहीं है. ऐसे में शॉर्ट सर्किट नहीं हो सकता है. समाचार लिखे जाने तक आग लगने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी थी.

Also Read: कांग्रेस में जिला अध्यक्षों का बढ़ेगा पावर, पार्टी आलाकमान ने बनाया प्लान, कल दिल्ली में बुलायी गयी बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >