Jharkhand News: लालपुर के पास बस में लगी आग, कोई हताहत नहीं

रांची के लालपुर थाना स्थित एक बस में आग लग गयी है, घटना की जानकारी मिलने के बाद आग को बुझाने का किया गया लेकिन बस अधिकतर हिस्सा जलकर खाख हो गया.

रांची: रांची के लालपुर थाना से 200 मीटर की दूरी पर खड़ी बस में आग लग गयी. घटना दोपहर तकरीबन 12: 40 बजे की बतायी जा रही है. आग की लपटें इतनी भयानक थी कि बस का अधिकतर सामान जलकर राख हो गया. जिस वक्त आग लगी तब उसके आसपास कोई नहीं था. बस ऑनर ने प्रभात खबर को बातचीत में बताया कि किसी शरारती तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है. हालांकि राहत की बात ये है कि घटना में किसी की जानमाल की हानि नहीं हुई है.

Also Read: CM हेमंत के आदेश के बाद पंचायती राज अधिनियम व पेसा के तहत पंचायतों में बनेगी सब-कमेटी, जानें इनके काम

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार आगजनी की घटना सूचना पर दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेज दिया गया था. तब तक बस का अधिकतर हिस्सा जल गया था. इससे पहले स्थानीय निवासी खुद आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे. लालपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा है कि घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड की टीम को दे दी गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >