city news: अपार्टमेंट की छत पर लगे टावर में लगी आग

लाइन टैंक तालाब स्थित शारदा बाबू लेन के रामकृष्ण अपार्टमेंट में हुआ हादसा

रांची. कोतवाली थाना क्षेत्र के लाइन टैंक तालाब स्थित शारदा बाबू लेन के रामकृष्ण अपार्टमेंट की छत पर लगे मोबाइल टावर में रविवार को अचानक आग लगी गयी. घटना के बाद अपार्टमेंट में रहने वालों लोगों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी. तत्काल ही अपार्टमेंट के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम को भेजा. लेकिन इसके पहले ही अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों ने बाल्टी और पाइप से पानी डालकर आग पर काबू पा लिया. हालांकि खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आग शॉट सर्किट होने की वजह से लगी थी या किसी अन्य कारण से. घटना को लेकर थाने में लिखित शिकायत नहीं की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Latest Ranchi News : यहां रांची से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >