कपड़ा दुकान में आग लगी, लाखों का नुकसान

डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह पुल स्थित कपड़ा दुकान में बुधवार की सुबह में आग लग गयी.

रांची. डोरंडा थाना क्षेत्र के डिबडीह पुल स्थित कपड़ा दुकान में बुधवार की सुबह में आग लग गयी. इसमें क्लच लाइफस्टाइल टेक्सटाइल शॉप पूरी तरह जलकर खाक हो गयी. जिससे लाखों का नुकसान होने की आशंका है. डोरंडा पुलिस के अनुसार, दुकान संचालक ने कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. घटना शॉर्ट सर्किट से हुई है. बताया जाता है कि बुधवार की सुबह में स्थानीय लोगों ने दुकान से धुआं निकलते देखा. इस पर आग लगने की जानकारी दुकानदार को दी गयी. दुकानदार ने तुंरत फायर ब्रिगेड को सूचना दे दी. लेकिन सूचना मिलने के 45 मिनट बाद फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचा, जिससे दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. संचालक को लाखों का नुकसान हुआ है. संचालक और स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >