Ranchi News : डॉ कुमकुम विद्यार्थी के घर में लगी आग, एसी, फ्रिज व फर्नीचर खाक

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका, बरियातू के रामेश्वरम स्थित आवास में हुआ हादसा

रांची. बरियातू के रामेश्वरम (पुराना मिलिट्री कैंप) स्थित डॉ कुमकुम विद्यार्थी के पहले तल्ले पर स्थित आवास में आग लग गयी. घटना रविवार की रात 7:40 बजे की है. इस घटना में चार एसी, दो फ्रिज व फर्नीचर जल कर खाक हो गये. आग लगने पर नीचे तैनात गार्ड के शोर मचाने पर ड्राइंग रूम में बैठी डॉ कुमकुम विद्यार्थी, उनके पति डॉ राजमोहन तथा परिवार के दो अन्य सदस्य नीचे उतरे. डॉ कुमकुम विद्यार्थी ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना देनी चाही, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. इसके बाद उन्होंने अपने भाई पूर्व जेल एआइजी दीपक विद्यार्थी को घटना की सूचना दी. उन्होंने फायर ब्रिगेड काे इसकी जानकारी दी. करीब आधा घंटा बाद एक फायर ब्रिगेड वहां पहुंचा और लगभग 45 मिनट के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया. आग शॉर्ट सर्किट से लगने की आशंका जतायी गयी है. डॉ कुमकुम विद्यार्थी के घर के पीछे उनकी क्लिनिक है. इस घटना में क्लिनिक को कोई नुकसान नहीं हुआ है.

पुत्र के कमरे में लगी आग, नहीं था कोई

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गयी. लोगों ने सबसे पहले बिजली विभाग को सूचना देकर बिजली बंद करायी. इस संबंध में डॉ कुमकुम विद्यार्थी ने बताया कि जिस कमरे में आग लगी, वह पुत्र अभिषेक का कमरा है. वह बाहर रहता है. इसलिए उसका कमरा बंद रहता है. रविवार की शाम नौकरानी ने उस कमरे की सफाई कर उसे बंद कर दिया था. आग लगने से अभिषेक के कमरे में लगा एसी, टीवी, बेड व फर्नीचर जल कर स्वाहा हो गये. जबकि अन्य कमरे का चार एसी व एक टीवी जल गया. डॉ कुमकुम विद्यार्थी ने कहा कि समय पर आग पर काबू पा लिया गया, अन्यथा पड़ोसियों को भी नुकसान होने की संभावना थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sunil prasad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >