बिजली चोरी के मामले में नौ पर प्राथमिकी, लगा जुर्माना

विद्युत विभाग की ओर से रातू के ललित ग्राम में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करनेवालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान में नौ लोगो को बिजली चोरी करते पकड़ा गया.

रातू. विद्युत विभाग की ओर से रातू के ललित ग्राम में अवैध रूप से बिजली का उपयोग करनेवालों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान में नौ लोगो को बिजली चोरी करते पकड़ा गया. सभी पर 2,37,743 रुपये का जुर्माना लगाया गया. कार्रवाई के तहत मेरियाट़ांड़ के संजय लोहरा पर 30583 रुपये, निरास कुमारी पर 17,476 रुपये, रंजीता देवी पर 26,214 रुपये, तुलसी देवी पर 34,952 रुपये, कोवाली देवी पर 26,214 रुपये, दीपक टोप्पो पर 43,690 रुपये, संजना कुमारी पर 17,476 रुपये, चांदमनी देवी पर 8738 रुपये व नवासोसो डैम साइड निवासी मंजीत कुमार सिंह पर 32,400 रुपये का जुर्माना लगाया गया. सभी पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >