Jharkhand News: वित्त मंत्री आज विभागीय सचिवों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक, इस विषय पर होगी चर्चा

Radha Krishna Kishore: वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर आज विभागीय सचिवों के साथ एक समीक्षा बैठक करेंगे. बैठक में चालू वित्तीय वर्ष में राशि खर्च नहीं करने पर चर्चा की जायेगी. जानकारी के अनुसार, पहली तिमाही में एक दर्जन से अधिक विभागों की ओर से अब तक एक भी राशि खर्च नहीं हो पायी है.

Radha Krishna Kishore: झारखंड सरकार में वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर आज विभागों के सचिवों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे. इस दौरान चालू वित्तीय वर्ष के तीन महीने में जिन विभागों ने कम खर्च किया है, उन विभागों के सचिव को विशेष रूप से बुलाया गया है.

सचिवों से पूछा जायेगा…

बताया गया कि चालू वित्तीय वर्ष (2025-26) की पहली तिमाही में एक दर्जन से अधिक विभागों की ओर से अब तक एक भी राशि खर्च नहीं हो पायी है. इस संबंध में राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि बैठक में राशि खर्च नहीं होने की समीक्षा की जायेगी. इसके साथ ही सचिवों से पूछा जायेगा कि क्या अड़चन आ रही है कि अब तक राशि खर्च नहीं की गयी है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अनटाइड फंड से होगा पुल का निर्माण

इधर, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने पलामू जिला के डीडीसी को निर्देश दिया है कि पांच से आठ लाख की लागत वाली पुल-पुलिया का निर्माण करायें. किशोर ने यह निर्देश कांग्रेस भवन में आयोजित जनता दरबार में दिया. इसे लेकर उन्होंने डीडीसी को आदेश निकालने का भी निर्देश दिया.

बता दें कि जनता दरबार में बांकी में भारी बारिश में बह गये पुल का मामला भी उठा. इस पर वित्त मंत्री ने एक्शन लेते हुए डीडीसी से फोन पर बात की. उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में ऐसे छोटे-छोटे पुल-पुलिया बह गये हैं, तो इनका निर्माण अनटाइड फंड से कराया जाये. इसके लिए अलग से फंड लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें Crime News: पलामू में चोरों ने पुलिस जवान के घर को बनाया निशाना, लाखों के जेवर चोरी कर फरार

यह भी पढ़ें Jharkhand News: चांडिल में सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी ने पति और दूसरी महिला को चप्पल से जमकर पीटा

यह भी पढ़ें  Ranchi News: रांची में अब होमगार्ड जवान करेंगे सरकारी शराब दुकानों का संचालन, डीसी ने लिखा पत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >