थाना क्षेत्र के सुंडील गांव में गुरुवार शाम एक युवक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है. पीड़ित विवेक कुमार सिंह (29) ने थाना में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 30 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे घर लौट रहे थे, तभी उनके गेट के सामने कुछ लोग गाड़ी खड़ा कर दिये थे. गाड़ी हटाने को कहने पर आनंद काशी, धनीश काशी, पूरन काशी, अजय कुमार सहित 10-12 अज्ञात लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया. शोर सुनकर उनका भाई अभिषेक कुमार सिंह बाहर आया तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. मारपीट में विवेक की आंख और सीने में तथा अभिषेक के हाथ-पैर और कमर में चोट आयी हैं. पीड़ित ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.