मेन रोड में इस बार दिखेगा काल्पनिक मंदिर, विशाल क्लब दुर्गा पूजा समिति मना रही 50वीं वर्षगांठ

रांची की विशाल क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रही है. समिति 1977 से लगातार आयोजन कर रही है और इस बार 10 लाख रुपये के बजट में काल्पनिक मंदिर थीम पर पंडाल तैयार किया जा रहा है.

रांची. मेन रोड स्थित विशाल क्लब दुर्गा पूजा समिति इस वर्ष अपनी पूजा का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है. वर्ष 1977 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन कर रही समिति ने 50वें वर्ष को यादगार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है. इस बार काल्पनिक मंदिर की थीम पर पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है. पूरे आयोजन पर करीब 10 लाख रुपये खर्च किये जायेंगे. इसमें पंडाल, विद्युत सज्जा, प्रतिमा, पूजा और अन्य व्यवस्थाएं शामिल हैं.

संस्थापकों के योगदान को किया जायेगा याद

स्वर्ण जयंती वर्ष के मौके पर समिति अपने संस्थापकों स्व. चमरा राम, देवी निषाद, लक्ष्मी विश्वकर्मा, किशोरी निषाद, अरुण विश्वकर्मा, लाला विश्वकर्मा, कृष्ण देव ठाकुर, जितेंद्र प्रसाद और जगन्नाथ सिंह के योगदान को नमन कर रही है. समिति के अनुसार, इन्हीं के प्रयासों से वर्ष 1977 में पूजा की नींव रखी गयी थी, जो लगातार जारी है.

मेन रोड में होगी आकर्षक विद्युत सज्जा

पूजा के दौरान पूरे मेन रोड क्षेत्र में थीम आधारित लाइटिंग और आकर्षक विद्युत सज्जा की जायेगी. समिति के अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा और संरक्षक मौसम निषाद ने कहा कि 1977 में संस्थापकों द्वारा शुरू की गयी पूजा यात्रा अब अपने 50वें वर्ष में पहुंच गयी है. स्वर्ण जयंती वर्ष के आयोजन को विशेष बनाने के लिए कई कार्यक्रम किये जायेंगे.

15 अक्तूबर को प्रतिमा अनावरण, 21 को विसर्जन

15 अक्तूबर को पंचमी तिथि के अवसर पर प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा. इसी दिन पंडाल का उद्घाटन और विधिवत पूजा का शुभारंभ होगा. उत्सव के दौरान महाआरती, महाप्रसाद वितरण और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे. 21 अक्तूबर को विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी.

समिति के पदाधिकारी

अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष सुरेश निषाद, कोषाध्यक्ष कुणाल सिंह, आदित्य विश्वकर्मा, सचिव शेखर प्रसाद, उपसचिव अमर निषाद, आकाश निषाद, विशाल निषाद और प्रियांशु विश्वकर्मा हैं. संरक्षक की जिम्मेदारी मौसम निषाद, शंकर प्रसाद और मुनीश सोनी संभाल रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >