कोरोना में जान गवां चुके लोगों के परिजनों को मिली सहायता

ग्रामीणों को मिली सहायता

सिल्ली. कोरोना के दौरान जान गवां चुके व्यक्ति के परिजनों को सहायता राशि दी गयी. उपायुक्त की ओर से तीन परिजनों के अकाउंट में 50-50 हजार रुपये डाले गये. सीओ रेणुबाला ने प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को तीनों परिजनों को के बीच राशि की डमी चेक प्रदान की. अंचलाधिकारी ने बताया कि अपरिहार्य कारणों से भुगतान की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण राशि भुगतान में विलंब हुआ है. जिन्हें चेक सौंपा गया, उनमें पिपरदाग निवासी कौशल्या देवी, लगाम निवासी ठाकुर मनी देवी एवं छोटा मुरी की लक्ष्मी देवी शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >