Ranchi news : स्क्रूटनी कर सील किये गये इवीएम, कल सुबह आठ बजे से शुरू होगी मतगणना

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि दोनों चरणों का मतदान प्रतिशत 67.74 रहा है.

रांची. राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना 23 नवंबर को की जायेगी. इसके लिए सभी विधानसभाओं से संबंधित 24 जिले में दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था कर सभी इवीएम को स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद सील कर दिया गया है. पहले स्तर की सुरक्षा केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जिम्मे है. वहीं, दूसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य सशस्त्र बल के जवान संभाल रहे हैं. मतगणना के दिन सुरक्षा व्यवस्था तीन स्तरीय हो जायेगी. तीसरे स्तर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य पुलिस के जिम्मे होगी. राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रविकुमार ने बताया कि दोनों चरणों का मतदान प्रतिशत 67.74 रहा है. पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद मतदान प्रतिशत में और वृद्धि होगी. उन्होंने बताया मतदान में पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओं ने ज्यादा रुचि दिखायी. वहीं, शहर की अपेक्षा ग्रामीण वोटर मतदान करने में आगे रहे हैं. उन्होंने कहा कि 23 नवंबर की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी. 8.30 बजे से इवीएम के मतों की गिनती शुरू की जायेगी. पहले राउंड की मतगणना का रिजल्ट 9.30 बजे संभावित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >