झारखंड : लोकसभा चुनाव का बिगुल बजने वाला है, सभी 14 सीटों पर जीत सुनिश्चित करेगी टीम, बोले बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित लोकसभा प्रभारियों, संयोजकों और सह-संयोजकों की टीम के पास अनुभव है. यह सर्वस्पर्शी और सर्व समावेशी टीम है. इनके पास अनुभव है और समर्पण भी है. यह टीम ऊर्जा से भी परिपूर्ण है.

झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लोकसभा प्रभारियों, संयोजकों एवं सह-संयोजकों की सोमवार (29 जनवरी) को बैठक हुई. इसे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने संबोधित किया. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए नियुक्त प्रभारियों, संयोजकों एवं सह-संयोजकों की टीम राज्य की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेगी. वहीं, कर्मवीर सिंह ने कहा कि जनता तीसरी बार केंद्र मोदी नरेंद्र मोदी सरकार बनाने के लिए संकल्पित है.

अनुभवी और ऊर्जा से परिपूर्ण है टीम : बाबूलाल मरांडी

बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी द्वारा घोषित लोकसभा प्रभारियों, संयोजकों और सह-संयोजकों की टीम के पास अनुभव है. यह सर्वस्पर्शी और सर्व समावेशी टीम है. इनके पास अनुभव है और समर्पण भी है. यह टीम ऊर्जा से भी परिपूर्ण है.

Also Read: रांची लोकसभा प्रभारी बनाए गए सुबोधकांत सहाय, संयोजक अनादि ब्रह्म व केशव महतो कमलेश, कांग्रेस ने जारी की लिस्ट
भाजपा को सभी 14 सीटों पर जीत दिलाएगी प्रभारियों की टीम

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बजने वाला है. उन्होंने यह भी कहा कि यह टीम राज्य की जनता और कार्यकर्ताओं के समर्पण और समर्थन से प्रदेश की सभी 14 लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत दिलाएगी, ऐसा मेरा विश्वास है.

मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है जनता

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि जनता तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाने के लिए संकल्पित है. उन्होंने कहा कि यह टीम केवल जन समर्थन का संयोजन करेगी और रिकॉर्ड सफलता हासिल करेगी. उन्होंने आगे कहा कि मोदी की गारंटी पर जनता को विश्वास है, भरोसा है.

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: लक्ष्मीकांत वाजपेयी झारखंड के चुनाव प्रभारी नियुक्त, दीपक प्रकाश व आशा लकड़ा को भी दायित्व
प्रभारियों, संयोजकों, सह-संयोजकों की बैठक में मौजूद थे ये लोग

बैठक में राकेश प्रसाद, अनंत ओझा, दुर्गा मरांडी, राज पलिवार, गणेश मिश्र, राज सिन्हा, सुरेश साहू, कालीचरण सिंह, शशिभूषण भगत, डॉ रविंद्र कुमार राय, मनोज सिंह, डॉ प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू, विनय लाल, ओम प्रकाश साहू, सन्नी टोप्पो, बिपिन बिहारी सिंह, अलख नाथ पांडेय, राजधानी यादव, अशोक शर्मा, संजू पांडेय, शशिभूषण सागर, नंदजी प्रसाद, लक्ष्मण टुडू, मुनेश्वर साहू, रमाकांत महतो, टुन्नू गोप, सत्येंद्र कुमार सिंह, अशोक भगत, गौरवकांत प्रसाद, निवास मंडल, रणधीर सिंह व अन्य उपस्थित थे.

Also Read: लोकसभा चुनाव 2024: झारखंड की 14 सीटों के बंटवारे पर कांग्रेस-झामुमो ने दिल्ली में किया मंथन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >