महिलाओं के नाम पर बैंक से 70 लाख का लोन लेकर किया पैसे का गबन

महिला की शिकायत पर सदर थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

रांची. चार दर्जन महिलाओं को धोखे में रख कर उनके नाम पर करीब 70 लाख रुपये का बैंक से लोन लेकर उस राशि का गबन करने का मामला सामने आया है. इस मामले में बड़गाईं पहाड़ी टोला निवासी नूरजहां परवीन की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इन्होंने प्राथमिकी में कहा है कि बैंक से लोन दिलाने व पैन कार्ड बनवा देने के नाम पर मेरे अलावा 40-50 गरीब व अनपढ़ महिलाओं से लोन फार्म पर आरोपियों ने हस्ताक्षर कराया. फिर एक-एक महिला के नाम पर चार से पांच लोन जाली दस्तावेज व गलत हस्ताक्षर कर उज्जिवन स्मॉल फाइनांस बैंक के कर्मचारियों व लोन एजेंट की मिलीभगत से लिया गया. लोन की राशि करीब 70 लाख रुपये है. इसमें मुख्य रूप से आरोपियों में नुरेजा खातून, तबारक मिर्धा, समीउल मिर्धा, किताबुल मिर्धा, साहाबुल मिर्धा, महजबी, अजहर खान शामिल हैं. सभी गुमला जिले के अटरिया के रहनेवाले हैं. इनके अलावा एक आरोपी लोन एजेंट मुन्नी उर्फ माही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >