हाथी ने किसान को कुचला, दूसरे ने भाग कर बचायी जान

गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे अपने खेत जा रहे किसान शनिश्चरवा उरांव (37) को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला.

प्रतिनिधि, बेड़ो.

थाना क्षेत्र के घाघरा गांव के समीप गुड़गुड़िया पतरा के पास सड़क पर गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे अपने खेत जा रहे किसान शनिश्चरवा उरांव (37) को जंगली हाथी ने कुचल कर मार डाला. घटना के दौरान किसान लालू मुंडा ने भागकर अपनी जान बचायी. ग्रामीणों ने घायल किसान को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया. जहां चिकित्सक ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. इधर घटना की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी देव प्रताप प्रधान, बुधराम बाड़ा, सुनील कच्छप, कोरेश मिरदाहा, प्रो करमा उरांव अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली. जनप्रतिनिधियों ने वन विभाग से क्षेत्र में टॉर्च, पटाखा व सोलर लाइट समेत पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने मांग की. सूचना मिलने पर वन विभाग के वनरक्षी रवि शंकर महली ने तत्काल विभाग की ओर से 20 हजार रुपये दिये. इधर मृतक की पत्नी ललिता उरांव ने थाना में घटना को लेकर मामला दर्ज कराया है. जहां उसने बताया कि शनिश्चरवा उरांव अपने साथी लालू मुंडा के साथ बाइक से खेत जाने के लिए निकला था. जहां वे गुड़गुड़िया पतरा के पास बाइक खड़ी कर खेत की तरफ पैदल जाने लगे, तभी पास के जंगल से जंगली हाथी निकला और अचानक हमला कर दिया. पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >