झारखंड के सभी मतदान केंद्रों एवं उनके क्षेत्र की होगी जियो फेंसिंग, होंगे कई फायदे

Election Commission News: झारखंड में सभी मतदान केंद्रों और उनके क्षेत्रों की जियो फेंसिंग करायी जायेगी. इसकी तैयारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने शुरू कर दी है. इसके लिए बाकायदा 3 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भी शुरू कर दिया गया है. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 11 से 13 जून तक चलने वाले इस ट्रेनिंग सत्र में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेंसिंग के बारे में पुडुचेरी, भारतीय जनगणना कार्यालय एवं आईटी के विशेषज्ञों के अनुभवों को संकलित कर बनाये गये प्रशिक्षण मॉड्यूल से विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है.

Election Commission News: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) के रवि कुमार ने कहा है कि भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के निर्देशों के मुताबिक, सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 के अंदर रहनी चाहिए. इससे मतदान के समय क्यू–मैनेजमेंट और वोटिंग की स्पीड बढ़ायी जा सकेगी. उन्होंने कहा कि मतदाताओं की सुविधा के लिए राज्य में विभिन्न मतदान केंद्रों की सीमाओं को जियो फेंसिंग के माध्यम से चिह्नित एवं ऑनलाइन किया जा रहा है. इससे बीएलओ को अपने क्षेत्र के मतदाताओं एवं उनके घरों तक पहुंचने में आसानी होगी.

बीएलओ के क्षेत्र होंगे निर्धारित

इस प्रक्रिया के संपन्न होने के बाद सभी बीएलओ के अपने-अपने क्षेत्र निर्धारित होंगे एवं ऑनलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता अपने लोकेशन से ही अपने मतदान केंद्र, उसका लोकेशन एवं अपने बीएलओ को जान पायेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार बुधवार को राज्य के विभिन्न जिलों के मतदान से संबंधित विभिन्न स्तर के अधिकारियों को मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेंसिंग के ट्रेनिंग के दौरान संबोधित कर रहे थे.

11 से 13 जून तक चलेगी ट्रेनिंग

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि 11 से 13 जून तक चलने वाले इस ट्रेनिंग सत्र में भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेंसिंग के बारे में पुडुचेरी, भारतीय जनगणना कार्यालय एवं आईटी के विशेषज्ञों के अनुभवों को संकलित कर बनाये गये प्रशिक्षण मॉड्यूल से विस्तृत रूप से प्रशिक्षित किया जा रहा है. प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदान केंद्रों के मैप एवं जियो फेंसिंग के बारे में पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी जायेगी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सभी प्रतिभागियों का होगा मूल्यांकन

धुर्वा सेक्टर के क्षेत्रों का भ्रमण कराते हुए नजरी-नक्शा तैयार करने एवं मैप के की-पॉइंट्स को अंकित करने का प्रशिक्षण दिया जायेगा. इसके बाद प्रतिभागियों के विभिन्न टीमों द्वारा इसे अलग-अलग प्रैक्टिकल के तौर पर तैयार कराया जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन भी होगा. कम अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुनः ट्रेनिंग दी जायेगी.

रांची के धुर्वा स्थित निर्वाचन कार्यालय में प्रशिक्षण शिविर में शामिल कर्मचारी और पदाधिकारी.

प्रशिक्षण के दौरान ये लोग भी थे मौजूद

इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के पदाधिकारी एवं कर्मी, विभिन्न जिलों से आये उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं संबंधित जिलों के कर्मी उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

आज 11 जून 2025 को आपके जिले में क्या है एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां चेक करें रेट

लालू यादव को सीएम हेमंत सोरेन ने खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई, तारीफ में कह दी बड़ी बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >