थाना क्षेत्र के तिलता चौक पर गुरुवार को सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान ठाकुरगांव थाना क्षेत्र के बनापीड़ी निवासी सुकरमणि उराइंन (65), पति स्व विशेश्वर उरांव के रूप में की गयी है. जानकारी के अनुसार वृद्धा किसी कार्य से तिलता चौक आयी थीं और सड़क पार कर रही थीं, तभी तेज गति से आ रही एक कार जेएच 01एएल 3835 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. चालक कार छोड़कर फरार हो गया. वहीं कार में सवार एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और आक्रोशित भीड़ ने उसकी पिटाई कर दी. पकड़े गये युवक के सिर में गंभीर चोट आयी है. बाद में लोगों ने उसे पुलिस को सौंप दिया. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स रांची भेज दिया. साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर थाना ले गयी.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.