Ranchi News : देश की एकता व अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने का हर प्रयास करेंगे : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि भारत की एकता और अखंड को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए हर प्रयास किया जायेगा. श्री सोरेन गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे.

रांची (प्रमुख संवाददाता). मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि भारत की एकता और अखंड को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिए हर प्रयास किया जायेगा. श्री सोरेन गुरुवार को कैबिनेट की बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे. भारत-पाकिस्तान मुद्दे पर पूछे गये सवाल का जवाब देते मुख्यमंत्री ने कहा कि यह दो देशों का विषय है. इस मामले में सभी निर्णय भारत सरकार को ही लेना है. केंद्र सरकार द्वारा समय-समय पर निर्णय लिये जा रहे हैं. फैसलों के मुताबिक सेना लगातार कार्यों को अंजाम दे रही है.

मुख्यमंत्री ने दिया रोगी की मदद का निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लातेहार के उपायुक्त को लालमोहन सिंह खेरवार की सहायता करने का निर्देश दिया है. आदिवासी अधिकारों के लिए लड़ने वाले श्री खेरवार कई महीनों से फेफड़े के इंफेक्शन से जूझ रहे हैं. फिलहाल, वह रिम्स के आइसीयू में हैं. मुख्यमंत्री को एक्स पर पोस्ट करके उनको मुफ्त दवा देने के बजाय बाहर से दवा खरीदने के लिए मजबूर करने की शिकायत की गयी थी. मुख्यमंत्री ने मामले में संज्ञान लेते हुए लातेहार के उपायुक्त को लालमोहन खेरवार को हर जरूरी सुविधा महैया कराते हुए सूचित करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP JAISWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >