झारखंड में ईडी और आईटी की रेड, कांग्रेस विधायकों और कारोबारियों के यहां पड़ा छापा

झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने शुक्रवार को एक साथ कई जगह छापामारी कर दी. दो कांग्रेस विधायकों और उनसे जुड़े कारोबारी के यहां आयकर विभाग ने छापामारी की, तो रांची के बिजनेसमैन विष्णु अग्रवाल के यहां प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा.

झारखंड में केंद्रीय जांच एजेंसियों ने शुक्रवार को एक साथ कई जगह छापामारी कर दी. दो कांग्रेस विधायकों और उनसे जुड़े कारोबारी के यहां आयकर विभाग ने छापामारी की, तो रांची के बिजनेसमैन विष्णु अग्रवाल के यहां प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापा मारा. वहीं, आयकर विभाग की टीम ने पश्चिमी सिंहभूम के उद्योगपति राजकुमार शाह के झारखंड, बिहार और बंगाल के ठिकानों पर छापामारी की.

रांची में विष्णु अग्रवाल के यहां ईडी की रेड

झारखंड की राजधानी रांची में न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने सुबह-सुबह छापामारी की. मामला मनी लाउंडरिंग से जुड़ा है. वहीं, कांग्रेस विधायकों अनूप सिंह और प्रदीप यादव के यहां आयकर विभाग की टीम ने छापामारी शुरू की. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने झारखंड के पूर्व मंत्री एवं दिग्गज ट्रेड यूनियन नेता राजेंद्र सिंह के बेटे अनूप सिंह, जो बेरमो से विधायक हैं, के यहां रेड मारी.

Also Read: यह आईटी की नहीं, भाजपा की रेड है, आयकर छापा पर बोले कांग्रेस विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह

राजेंद्र सिंह के करीबी कोयला कारोबारी अजय सिंह के यहां भी छापे

बेरमो के कोयला कारोबारी अजय सिंह के यहां भी आयकर की टीम ने जांच की कार्रवाई की. अजय सिंह झारखंड के पूर्व मंत्री और कांग्रेस के सीनियर लीडर रहे स्व राजेंद्र प्रसाद सिंह के करीबी बताये जाते हैं. कांग्रेस के एक और विधायक प्रदीप यादव के गोड्डा एवं रांची स्थित आवासों पर भी आयकर विभाग की टीम ने जांच शुरू की है.

तीन राज्यों में राजकुमार शाह के ठिकानोें पर आईटी ने की छापामारी

उधर, चाईबासा में उद्योगपति राजकुमार शाह के यहां सुबह 8 बजे छापे की कार्रवाई शुरू हो गयी. शाह स्पंज आयरन के मालिक राजकुमार शाह के झारखंड के अलावा पश्चिम बंगाल और बिहार के ठिकानों पर भी रेड मारी गयी. शुक्रवार सुबह उनके कम से कम 5 ठिकानों पर आईटी के अधिकारियों ने सर्च ऑपरेशन चलाया. चाईबासा स्थित उनके आवास और कार्यालय के साथ-साथ रांची, जमशेदपुर, धनबाद, पोटका, कोलकाता और पटना स्थित ठिकानों पर भी जांच की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >