संत माइकल स्कूल में अर्थ डे मनाया गया

संत माइकल 2 स्कूल, मुरी में बुधवार को अर्थ डे मनाया गया.

सिल्ली. संत माइकल 2 स्कूल, मुरी में बुधवार को अर्थ डे मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा की गयी. छात्रों ने विभिन्न विषयों जैसे पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, जल संरक्षण इत्यादि के महत्व पर अपने विचार साझा किये. विद्यार्थियों ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले तत्वों जैसे ग्लोबल वार्मिंग, जल प्रदूषण, वायु प्रदूषण, वृक्षो की कटाई इत्यादि पर भी जानकारी दी. पोस्टर के माध्यम से वृक्षारोपण करने, प्रदूषण न फैलाने एवं जल का बचाव करने का संदेश दिया. मौके पर विद्यालय के शिक्षकों ने विद्यार्थियों को पृथ्वी से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी .

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >