ओरमांझी टोल प्लाजा के पास धू-धूकर जल गई कार, टोलकर्मियों की सूझबूझ से बची सवारियों की जान

Ranchi News: रांची-रामगढ़ हाईवे के पुंदाग टोल प्लाजा के पास शॉर्ट सर्किट से एक डस्टर कार में आग लग गई. टोलकर्मियों की सूझबूझ से कार में सवार तीन लोगों की जान बच गई. हालांकि आग पर काबू पाने से पहले कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई.

Ranchi News: रांची-रामगढ़ हाईवे स्थित पुंदाग टोल प्लाजा के समीप बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. करीब 11.30 बजे एक डस्टर कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन जलकर पूरी तरह खाक हो गया. हालांकि समय रहते सभी सवारियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.

रामगढ़ से रांची जा रही थी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार डस्टर कार (जेएच 02बीवाई-9129) पर तीन लोग सवार थे और रामगढ़ से रांची की ओर जा रहे थे. जैसे ही कार पुंदाग टोल प्लाजा के पास पहुंची और टोल देने के लिए रुकी, तभी टोलकर्मियों की नजर कार से निकल रहे धुएं पर पड़ी.

टोलकर्मियों ने दिखाई बहादुरी

स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए टोलकर्मियों ने बिना देर किए साहस और सूझबूझ का परिचय दिया. उन्होंने कार को धक्का देकर टोल प्लाजा से करीब 100 गज दूर सड़क किनारे पहुंचाया, ताकि अन्य वाहनों और लोगों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे. इसके बाद कार में सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया. टोलकर्मियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भी भरसक प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में पूरी कार उसकी चपेट में आ गई.

डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल की टीम

घटना की सूचना मिलने के बाद ओरमांझी पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दमकल विभाग को जानकारी दी. हालांकि दमकल कर्मी करीब डेढ़ घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंचे. इसके बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी.

इसे भी पढ़ें: बेटी के जन्म पर परिवार ने ऐसा मनाया उत्सव कि देखते रह गए लोग, सजी-धजी कार से घर पहुंची नन्ही परी

टली बड़ी दुर्घटना

इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. टोलकर्मियों की तत्परता और बहादुरी के कारण एक बड़ा हादसा टल गया और कार में सवार तीनों लोगों की जान सुरक्षित बच गई.

इसे भी पढ़ें: स्मार्ट मीटर योजना में गड़बड़ी पर JBVNL का एक्शन, दो अधिकारी निलंबित 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >