रांची के अनगड़ा में 113 साल पुराना है दुर्गा पूजा का इतिहास, अन्य जगहों से अलग हैं यहां की मूर्तियां

महानवमी के दिन श्रद्धालुओं की यहां भारी भीड़ उमड़ती है और सैकड़ों बकरों की बलि दी जाती है. इस दौरान पूरे इलाके में मां दुर्गा के भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है

जितेंद्र कुमार, रांची : अनगड़ा प्रखंड के हाहे में स्थित दुर्गा मंदिर काफी प्राचीन है. जानकारी के अनुसार यहां पर दुर्गा माता सहित विभिन्न देवी देवताओं की पूजा का इतिहास 113 साल पुराना है. साल 1911 में पहली बार यहां पूजा की शुरूआत हुई थी. तब से लेकरआज तक पौराणिक तरीके से प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती है. खास बात ये है कि इस मंदिर में स्थापित मूर्तियां अन्य जगहों से अलग है. यहां दुर्गाबाड़ी मंदिर रांची के तर्ज पर एक ही फ्रेम में सारी प्रतिमाएं स्थापित है.

Also Read: PHOTOS: रांची के अनगड़ा में देखते बन रही है दुर्गा पूजा पंडालों की रौनक, मां की आराधना में जुटे श्रद्धालु
महानवमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़

महानवमी के दिन श्रद्धालुओं की यहां भारी भीड़ उमड़ती है और सैकड़ों बकरों की बलि दी जाती है. इस दौरान पूरे इलाके में मां दुर्गा के भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है. आयोजन समिति के उत्तम देवघरिया ने इस बारे में बताया कि इस बार भी यहां काफी भव्यता से माता रानी की पूजा अर्चना की जा रही है. इस आयोजन में उत्तम देवघरिया, दूर्गा प्रमाणिक, दिनेश देवघरिया, अमित मिश्रा, अजय देवघरिया, संजय बनर्जी, रितेश देवघरिया, नीतेश देवघरिया, सुबोध प्रजापति सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >