दुर्गा पूजा से छठ तक झारखंड के सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द, पंडालों में लगाए जाएंगे CCTV कैमरे

सुरक्षा के मद्देनजर झारखंड पुलिस की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है. विशेष परिस्थिति में ही पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी जायेगी. इससे संबंधित आदेश जारी हो गया है. वहीं दुर्गा पूजा के दौरान सभी जिलों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी.

रांची: दुर्गापूजा, दीपावली व छठ पर्व के मद्देनजर पुलिस मुख्यालय ने राज्य भर के पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी है. इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने आदेश निर्गत किया है. आदेश की कॉपी सभी जिलों के एसपी को भेजी गयी है. विशेष परिस्थिति में सही कारणों के बाद ही पुलिसकर्मियों को छुट्टी दी जायेगी.

रांची सहित राज्य के सभी जिलों के एसपी को पूजा के दौरान दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम का भी आदेश दिये गये हैं. दुर्गा पूजा के दौरान सभी जिलों में अतिरिक्त बल की तैनाती की बात कही गयी है. राजधानी रांची में भव्य पूजा का आयोजन होता है. ऐसी स्थिति में एसएसपी को सुरक्षा का विशेष इंतजाम करने को कहा गया है.

पूजा पंडालों में लगाये जायेंगे सीसीटीवी कैमरे 

इस बार शहर के पूजा पंडालों में निगररानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाये जायेंगे. पुलिस मुख्यालय का मानना है कि दो साल बाद दुर्गा पूजा का आयोजन भव्य तरीके से हो रहा है, इसलिए लोगों में काफी उत्साह है काफी संख्या में दर्शनार्थी पंडालों में उमड़ेंगे. इसलिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम करने को कहा गया है़ पंडालों में महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त संख्या में तैनात करने का आदेश दिया गया है.

हेमंत सोरेन ने नवरात्र की दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर राज्यवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है. मुख्यमंत्री ने मां दुर्गा से सभी को स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रखने की कामना की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >