डीएसपीएमयू : टीसीएस में नौ विद्यार्थियों का चयन

डीएसपीएमयू : टीसीएस में नौ विद्यार्थियों का चयन

रांची : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के सीए एंड आइटी विभाग के नौ विद्यार्थियों का चयन टीसीएस में हुआ है. इसमें अंकित चौधरी, अनूप तिर्की, रोशन राज, सतीश कुमार, रोहित कुमार महतो, पंकज कुमार महतो, नितेश कुमार, राजीव रंजन और गुंजन कुमार शामिल हैं.

चयन छात्र ग्रेजुएट ट्रेनी के पद पर काम करेंगे और इनका वार्षिक पैकेज 1.93 लाख रुपये है. सभी चयनित विद्यार्थियों को विवि के कुलपति डॉ एसएन मुंडा ने बधाई दी है. कोर्स समन्वयक डॉ अभय सागर मिंज ने कहा है कि हर साल प्लेसमेंट रिकॉर्ड बेहतर रहता है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >