डीएसपीएमयू और रांची विश्वविद्यालय में नए सत्र के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

Ranchi News : रांची विश्वविद्यालय और डीएसपीएमयू में नए सत्र 2026-30 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन की अंतिम तिथि और चयन सूची की तारीखें तय कर दी गई हैं, जबकि कुछ कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया अभी भी विवाद के कारण रुकी हुई है.

रांची से संजीव सिंह की रिपोर्ट 

Ranchi News : झारखंड के रांची स्थित डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विवि (डीएसपीएमयू) में पहली बार स्नातक (सत्र 2026-30) में नामांकन के लिए अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित कर दिया गया है. साथ ही कक्षाएं तीन अगस्त 2026 से आरंभ करने का निर्णय लिया है. सत्र नियमित करने के लिए राज्य सरकार ने भी सभी सरकारी विवि में नामांकन प्रक्रिया प्रत्येक वर्ष 31 जुलाई तक हर हाल में पूरी कर लेने का निर्देश दिया है.

चांसलर पोर्टल पर आवेदन प्रक्रिया शुरू

डीएसपीएमयू में यूजी रेगुलर और वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल गुरुवार को खोल दिया गया है. नामांकन लेने की अंतिम तिथि 13 जून 2026 निर्धारित है, जबकि पहली सूची 26 जून 2026 को जारी कर दी जाएगी. 

कुछ कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया जारी

दूसरी तरफ रांची विवि के कई अंगीभूत कॉलेजों में कलस्टर सिस्टम विवाद के कारण नामांकन प्रक्रिया रुकी हुई है. जबकि, विश्वविद्यालय अंतर्गत अल्पसंख्यक कॉलेज संत जेवियर्स कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, निर्मला कॉलेज, मौलाना आजाद कॉलेज, योगदा सत्संग कॉलेज और अन्य सहित संबद्ध कॉलेजों में नामांकन प्रक्रिया चांसलर पोर्टल से शुरू कर दी गई है. विवि द्वारा जारी अधिसूचना में फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 13 जून 2026 निर्धारित है. चयन सूची 18 जून को और कागजात सत्यापन और नामांकन प्रक्रिया 19 जून से 30 जून 2026 को लेना है. हालांकि विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि सीटें खाली रहने पर नामांकन प्रक्रिया जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: रिम्स में डॉक्टरों की मनमानी, आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी मरीजों पर 5000 रुपये का आर्थिक बोझ

यह भी पढ़ें: Jamshedpur: कोल्हान में पहले यात्री ट्रेन गुजरेगी, फिर मालगाड़ी को मिलेगा पास, रेलवे की बड़ी पहल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >