सीआइएसएफ क्राइम की टीम ने शुक्रवार शाम ड्रोन कैमरे से एरिया का सर्विलांस किया. सीआइएसएफ कर्मियों ने आरसीएम साइडिंग से ड्रोन उड़ा कर पांच किमी के दायरे में सड़क व जंगलों को खंगाला. इस दौरान अवैध रूप से जमा किये गये कोयले, बाइक व साइकिल पर होने वाले कोयला चोरी पर नजर रखी गयी. संदिग्ध चित्र प्राप्त होने पर जवानों को ऑन स्पोर्ट भेज कर पड़ताल करायी गयी. इस संबंध में ड्रोन कैमरे का संचालन कर रहे कर्मियों ने बताया कि इस आधुनिक तकनीक की वजह से सीआइएसएफ का गश्ती दल पांच से दस मिनट में कार्रवाई करने में सफल रहा है. सीआइएसएफ द्वारा कोयला तस्करी के रोकथाम के लिए जब से अभियान प्रारंभ किया है, तस्करों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. अब पहले की तुलना में कोयला चोरी नहीं हो रही है. जानकारी के अनुसार तस्कर इस कार्य में बड़े पैमाने पर ग्रामीण महिलाओं का इस्तेमाल करते हैं. महिलायें साइडिंग या स्टॉक से कोयला चुरा कर तस्करों को बेच देती हैं. फिर तस्कर कोयले को बारियों में भर कर बाइक से रांची की ओर ले जाते हैं. सीआइएसएफ एक ओर जहां बाइक पर कोयला ढोने वालों पर कार्रवाई कर रही है, वहीं महिलाओं द्वारा जमा किये गये कोयले को जब्त भी कर रही है.कोयला तस्करी की रोकथाम के लिए सीआइएसएफ ने ड्रोन कैमरे से किया सर्विलांस
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.