Sports : जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने जीता द्रोणाचार्य स्कूल लीग का खिताब

सुपर ओवर में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की.

खेल संवाददाता, रांची

ऑक्सब्रिज स्कूल को हरा कर जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने द्रोणाचार्य स्कूल लीग सीजन-2 का खिताब जीत लिया. केरली स्कूल के तत्वावधान में आयोजित लीग के फाइनल में ऑक्सब्रिज स्कूल ने पहले बल्लेबाजी की और 182 रन बनाये. जवाब में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने भी 182 रन बना कर मैच टाई कराया. इसके बाद सुपर ओवर में जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ने जीत दर्ज की. दो मार्च से चल रही लीग में 21 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया. समापन समारोह के मुख्य अतिथि मलयाली एसोसिएशन रांची के प्रेसिडेंट सीजे जैकब, जेनरल सेक्रेटरी सुकुमारन नायर, विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमैन (एक्टिंग) अजय पी नायर ने टीमों व खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया. ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार रौशन कुमार को दिया गया. मौके पर जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार, ऑक्सब्रिज स्कूल के निदेशक तौफीक आलम, प्राचार्या इवोन इवंजेलिन एक्का, केरली स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लई, उप प्राचार्या सुजा पिल्लई समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >