विकास चौक व बूटी बस्ती में महावीरी मेला में उमड़े लोग

रामनवमी पूजा समिति महावीर मंडल नेवरी विकास व बूटी बस्ती में रामनवमी मेला का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, मेसरा.

रामनवमी पूजा समिति महावीर मंडल नेवरी विकास व बूटी बस्ती में रामनवमी मेला का आयोजन किया गया. जिसमें अस्त्र-अस्त्र चालन प्रतियोगिता आयोजित की गयी. विकास चौक स्थित मेला में चुट्टू, मेसरा, कोयलारी, बीआइटी गेट, पाहन टोली इरबा, पंचोली, बनटोली, नेवरी नयाटोली अखाड़ा का जुलूस निकलकर विकास चौक पहुंचा. जहां झंडा का मिलान हुआ. अध्यक्ष सतीश सिंह ने सभी अखाड़ाधारियों को तलवार व पगड़ी बांध कर स्वागत किया. अखाड़ाधारियों ने विभिन्न करतब दिखाये. इससे पूर्व मेला का उदघाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने किया. मौके पर पर प्रेमचंद महतो, विकास विद्यालय के प्राचार्य पीएस कालरा, मुखिया साधो उरांव, पंसस मदन महतो, रामेश्वर ठाकुर, टूना उरांव, वार्ड सदस्य मुकेश कुमार, संतोष कुमार, सुदेश उरांव, प्रवीण खंडेलवाल, रामलखन मेहता, संजय मालपानी, देवलाल ठाकुर, शिवरतन सिंह, रविकांत साहू, मदन गोपाल मालपानी, द्वारिका ठाकुर, प्रवीण खंडेलवाल, मजहर अंसारी मौजूद थे. दूसरी ओर बूटी बस्ती में रामनवमी मेला लगा. अध्यक्ष रजनीकांत ओहदार ने मेला में आये अखाड़ाधारियों का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया. मेला में अखाड़ाधारियों ने प्रतियोगिता में विभिन्न करतब लिखाये. उत्कृष्ट करतब दिखाने वाले अखाड़ाधारियों को पुरस्कृत किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >