द्रोणाचार्य स्कूल लीग : डीपीएस रांची की टीम फाइनल में पहुंची

फाइनल मुकाबला डीपीएस रांची और ऑक्सब्रिज स्कूल मांडर के बीच 27 अप्रैल को खेला जायेगा.

रांची. केराली स्कूल की मेजबानी में चल रही द्रोणाचार्य स्कूल लीग में गुरुवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. इसमें डीपीएस रांची ने कलकत्ता पब्लिक स्कूल को छह विकेट से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कलकत्ता पब्लिक स्कूल ने 16 ओवर में 145 रन बनाये. जवाब में डीपीएस रांची ने चार विकेट पर 146 रन बना कर मैच जीता. किशोर को मैन ऑफ द मैच दिया गया. फाइनल मुकाबला डीपीएस रांची और ऑक्सब्रिज स्कूल मांडर के बीच 27 अप्रैल को खेला जायेगा. स्कूल के प्राचार्य राजेश पिल्लइ ने कलकत्ता पब्लिक स्कूल के सभी खिलाड़ियों को सम्मान पत्र व मेडल प्रदान किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >