महिला ने सास-ससुर व पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप, शिकायत दर्ज

दहेज प्रताड़ना को लेकर एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ रातू थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.

प्रतिनिधि, रातू.

दहेज प्रताड़ना को लेकर एक महिला ने अपने पति, सास और ससुर के खिलाफ रातू थाना में लिखित शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. शिकायत बड़गाई निवासी गुलफशा परवीन (28) ने दर्ज करायी है. पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2017 को थाना क्षेत्र के सिमलिया निवासी सुहैल अंसारी से हुई थी. शादी के समय उसके परिवार की ओर से करीब छह लाख रुपये मूल्य के घरेलू सामान दिये थे. इसके अलावा पति की मांग पर करीब डेढ़ लाख रुपये की मोटरसाइकिल भी दी गयी थी. पीड़िता के अनुसार उसे स्त्रीधन के रूप में लगभग दो लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य उपहार मिले थे. महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराल पहुंचने पर पति सुहैल अंसारी, सास हलीमा सुल्तान और ससुर आबिद अंसारी ने दहेज कम लाने का आरोप लगाकर उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. उससे पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग की जाती थी और मांग पूरी नहीं करने पर गाली-गलौज, अपमान और मारपीट किया गया. महिला ने बताया कि 15 अक्तूबर 2020 को उसे एक बेटी हुई, जो विशेष रूप से सक्षम (स्पेशली एबल्ड) है. बेटी के जन्म के बाद प्रताड़ना और बढ़ गयी. पीड़िता के अनुसार 20 दिसंबर 2022 को उसके पति ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया. तब से वह अपनी बेटी के साथ मायके में रह रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >