Diwali 2024: धनतेरस और दिवाली को देखते हुए रांची के ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव, इन इलाकों में वाहनों का प्रवेश बंद

Diwali 2024 : धनतेरस और दिवाली के मद्देनजर ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है. इसके तहत कई इलाकों में वाहनों के प्रवेश बंद रहेगा. इसके लिए आम लोगों को वैकल्पिक मार्ग की तलाश करनी होगी.

Diwali 2024, रांची : रांची में धनतेरस और दीपावली (29 व 30 अक्तूबर) को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात में बदलाव किया है. इसके तहत अपर बाजार में शहीद चौक से किशोरी यादव चौक तक सभी प्रकार के चारपहिया वाहन, ऑटो व ई-रिक्शा का दिन के 12:30 से रात 12:00 बजे तक प्रवेश बंद रहेगा. दोनों तरफ से उक्त वाहनों के आने-जाने पर पूरी तरह पाबंदी लगायी गयी है. इसलिए इन इलाकों से आने जाने वाले लोगों को वैकल्पिक मार्ग की तलाश करनी होगी. इस संबंध में ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने बताया कि इसके लिए पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की गयी है.

Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024: पलामू प्रमंडल में बदला राजनीतिक परिदृश्य, कांग्रेस की कमजोर हुई धार, जानिए कैसा रहा है इतिहास

ट्रैफिक पुलिस ने किया यातायात में बदलाव

  1. दिवाली (Diwali) और धनतेरस (Dhanteras) को देखते हुए काली मंदिर (चर्च रोड) से विक्रांत चौक (फतेहउल्लाह रोड) तक दिन के 12:30 से रात 12:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.
    2. रेडियम चौक से सुजाता चौक के बीच सभी प्रकार के छोटे-बड़े मालवाहक वाहनों का दिन के 12:30 से रात 12:00 बजे तक प्रवेश बंद रहेगा
    3. शहर में सुबह 8:00 बजे से रात 12:00 बजे तक बड़े मालवाहक वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा. सामान्य दिनों में नो इंट्री की अवधि रात 10 बजे तक है.
    4. जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों को कुछ देर के लिए डायवर्ट किया जायेगा.

Also Read: दिवाली में दो घंटे ही फोड़ सकेंगे पटाखे, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड इस जिले में लागू किये कड़े नियम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >