रांची. झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) इस बार सरहुल पर निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान बिजली काटने को लेकर अलर्ट मोड में रहेगा. क्योंकि, इस बार प्रकृति पर्व सरहुल और ईद एक ही दिन (11 अप्रैल) मनाये जाने की संभावना है. सरहुल पर निकलने वाली शोभायात्रा के दौरान इस बार ज्यादा देर तक पावर कट न रहे, इसके लिए डिविजन को बिजली काटने का अधिकार दिया गया है. डिविजन में मौजूद कार्यपालक अभियंता सरहुल शोभायात्रा निकलने से लेकर उसके समापन तक पर नजर रखेंगे. जेबीवीएनएल के मुख्य अभियंता सह महाप्रबंधक पीके श्रीवास्तव ने सरहुल के मौके पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये हैं.
सरहुल शोभायात्रा के दौरान डिविजन को दिया गया बिजली काटने का अधिकार

सरहुल शोभायात्रा के दौरान डिविजन को दिया गया बिजली काटने का अधिकार
Copied link
सरना पूजा समितियों के संपर्क में रहते हुए अलर्ट रहेंगे बिजलीकर्मी