अवैध रूप से रांची आये पांच बस को जिला प्रशासन ने किया जब्त

अवैध रूप से रांची आये पांच बस को जिला प्रशासन ने किया जब्त

रांची : बिरसा मुंडा बस टर्मिनल खादगढ़ा में अवैध रूप से आये पांच बसों को बुधवार को जब्त किया गया. डीटीओ संजीव कुमार, एमवीआई शाहनवाज और ट्रैफिक डीएसपी के संयुक्त रूप से छापेमारी कर इन बसों को जब्त किया. मौके पर बस चालक नहीं मिले.

इस संबंध में डीटीओ ने बताया कि प्रशासन को यह सूचना मिली थी कि कुछ बसें बिना परमिशन व वैध पास के बिना बस स्टैंड आयी हुई है. इसके बाद छापेमारी की गयी. छापेमारी में जिन बंगाल की बसों को जब्त किया गया, उनका टैक्स व परमिट फेल है.

जबकि, बिहार की दोनों बसें बिना किसी परमिशन या पास के रांची आयी. फिलहाल इन बसों को जब्त कर लोअर बाजार थाना को सौंप दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >