ग्रामीणों के बीच सूकर व बकरियों का वितरण

सिल्ली प्रखंड में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत लाभुकों को सूकर और बकरियों का वितरण किया गया। विधायक ने इसे ग्रामीणों की आय बढ़ाने वाली योजना बताया।

सिल्ली. सिल्ली प्रखंड परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत शनिवार को पांच लाभुकों को सूकर एवं आठ लाभुकों के बीच बकरी का वितरण किया गया. बकरी का वितरण सिल्ली विधायक अमित कुमार महतो, जिप उपाध्यक्ष वीणा चौधरी, प्रमुख जितेन्द्र नाथ बड़ाइक व सिल्ली मुखिया भरत मुंडा ने संयुक्त रूप से किया. विधायक ने कहा कि सरकार की यह योजना लोगों को आर्थिक रूप से संपन्न बनाने की है. लोग सूकर व बकरी पालन कर अपनी आय में वृद्धि कर सकते हैं. लाभुकों को आठ बकरी दो बकरा तथा पांच सूकर के अलावा दवा और खाद्य सामग्री भी दी गयी. मौके पर प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉ अमित कुमार, अखिल महतो, विभागीय पदाधिकारी, कर्मी एवं लाभुक उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

मैं मई 1998 से प्रभात खबर में पत्रकारिता कर रहा हूं. सबसे पहले मैने सिटी ऑफिस में फोटो पत्रकारिता से शुरुआत की. तीन सालों तक करने के बाद मैं सिल्ली से खबरें लिखने लगा. इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र की हर प्रकार की खबरें लिखी. नियमित रूटीन खबरों के अलावे क्षेत्र की समस्याओं की खबरें, ग्रामीण प्रतिभा पर स्टोरी सहित जनसरोकार की पत्रकारिता से पहचान बनाई. इलाके में सामाजिक कुरीतियों, जाति पाति के भेदभावों वाले समाजिक बुराइयों पर भी स्टोरी किए. अभी करीब दो साल पहले प्रभात खबर ने में छपी एक छुआछूत एवं जाति पाति के भेदभाव की खबर को झारखंड, विहार एवं बंगाल में सर्वश्रेष्ठ स्टोरी का भी सम्मान मिला है. नियमित पत्रकारिता के साथ समय निकालकर शॉर्ट फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बनाया करता हूं. मेरी बनाई डॉक्यूमेंट्री फिल्म " माटी के सपूत" को 61 वें राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में दिखाई गई थी. अपने केटेगरी की सूची में फिल्म 89 वें नंबर पर रही थी. मैने इग्नू से पत्रकारिता, रेडियो प्रसारण डिप्लोमा एवं मारवाड़ी कालेज से फिल्म निर्माण में का भी डिप्लोमा का कोर्स किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >