संकुल स्तरीय प्रधानाध्यापकों की बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर चर्चा

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में सोमवार को संकुल स्तरीय प्रधानाचार्यों की योजना बैठक हुई.

डकरा. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में सोमवार को संकुल स्तरीय प्रधानाचार्यों की योजना बैठक हुई. बैठक का उद्देश्य आगामी शैक्षणिक सत्र की रूपरेखा तय करना तथा विद्यालयों की शैक्षणिक गुणवत्ता को और सुदृढ़ बनाना था. अध्यक्षता संकुल संयोजक अवधेश कुमार सिंह द्वारा की गई. बैठक में नई शिक्षा नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, संकुल स्तर पर होने वाले विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं तथा उसके पाठ्यक्रम गतिविधियों को बढ़ावा देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.साथ ही डिजिटल शिक्षण,स्मार्ट कक्षाओं के उपयोग और शिक्षकों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष जोर दिया गया. संकुल प्रमुख गोपाल मिस्त्री विश्वकर्मा ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण परिवर्तन लाने के लिए सभी विद्यालयों को समन्वय एवं नवाचार के साथ कार्य करना होगा. उन्होंने विद्यार्थियों के नैतिक मूल्यों के विकास पर भी बल दिया. बैठक में गोपाल मिस्त्री विश्वकर्मा के साथ मैक्लूस्कीगंज के लखन कुमार गुप्ता, करकट्टा के शालिग्राम सिंह, पिपरवार के लालू उरांव एवं पुरानी राय के गणेश महतो शामिल हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rohit kumar maht

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >